A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

पशुओं को जहर देकर मारने वाले पांच आरोपित भेजे जेल

शिवानी जैन की रिपोर्ट

‘ पशुओं को जहर देकर मारने वाले पांच आरोपित भेजे जेल

इगलास । क्षेत्र के गांव ताहरपुर में छह लोगों ने पशुओं को जहर देकर मारने वालों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।गांव ताहरपुर निवासी रविशंकर पुत्र लक्ष्मण प्रसाद की आठ माह के गर्भ की भैंस की  मृत्यु हो गई । उन्होंने पाताल खेड़िया निवासी मुर्दा मवेशी ठेकेदार विवेक को सूचना दी । कुछ देर बाद ही ठेकेदार के कर्मचारी टेंपो लेकर आ गए और मृत भैंस को बंबा के पास ले जाकर खाल उतारने लगे । शक होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान मनोज कुमार व अन्य ग्रामीणों को बुला लिया । पूछताछ में पकड़े गए पांच लोगों ने बताया कि ठेकेदार विवेक पशुओं को जहरीली दवा खिलाकर व इंजेक्शन लगवा कर मरवा देता है । मृत पशुओं के मांस की ब्रिकी से मोटी कमाई करता है । इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि पला साहिबाबाद थाना सासनी गेट निवासी साजन , पला फाटक निवासी प्रमित व धनराज , सराय हरनारायन निवासी हरीश व नौरंगाबाद छावनी थाना गांधी पार्क निवासी धीरज को जेल भेजा गया है । इनका मुख्य सरगना विवेक फरार है ।

Back to top button
error: Content is protected !!