
दूसरे फेज में महागामा पीरपैंती रेल लाईन की पहल तेज
गोड्डा :
एक समय था जब गोड्डा में लोग ट्रेन देखने के लिए तरस रहे थे। इसके बाद ट्रेन आया। रेलवे स्टेशन बना। इसके बाद एक से बढ़कर एक ट्रेन से सफर शुरू हुआ। गोड्डा रेलवे स्टेशन से कई जगहों के लिए ट्रेन खुलने लगा। यहां के यात्री रेल से सफर कर दूसरे शहर व राज्य आने जाने लगे। अब गोड्डा में रेल लाइन के विकास के दिशा कार्य व मुहिम तेज कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत दूसरे फेज में महागामा-पीरपैंती रेल लाइन का विकास कार्य तेजी से किया जाना है। महागामा पीरपैंती रेल लाईन परियोजना के अंतर्गत मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थलों का निरीक्षण जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से किया गया है। प्रशासनिक टीम मे शामिल मुख्य रूप से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अभिनव कुमार सहित अन्य कर्मचारी थे। रेल लाइन के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर पदाधिकारी की टीम द्वारा आवश्यक के कार्य किया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]





