A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सागर -कानपुर हाइवे स्थित क्षतविक्षिप्त बच्चे का शव मिला

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी ।छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर–कानपुर हाइवे पर स्थित विराज गार्डन ऑफिस के ठीक सामने क्षतविक्षिप्त बच्चे का शव मिला। यह शव बिल्कुल सड़क के किनारे एक प्लास्टिक की बोरी से ढका हुआ है। लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। बच्चा करीब 6 माह का लग रहा है। इस तरह सड़क किनारे पड़े बच्चे के शव को लेकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि एक कुत्ता अपने मुंह में दबा कर लिए जा रहा था जिसे कुत्ते ने सड़क किनारे छोड़ दिया। बच्चे का सिर गायब है। मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई बाल्मीकि चौबे सहित पुलिस मौके पर पहुंची। ब्रजेश कुमार ने बताया कि मैं विराज गार्डन में काम करने आया था तभी कुछ कुत्ते बच्चे के पास जाते हुए दिखे जिन्हें मैने भगाया और बच्चे के शव को ढक दिया। कहा से आया यह पता नहीं है लेकिन बच्चा जन्म के बाद 8 से 10 दिन का लग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नपा की मदद से शव वाहन से शव को अस्पताल के मर्चुरी भेजा।Screenshot 20241017 124515 Chrome 5

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!