
प्रयागराज मे विगत 45 दिनों से चल रहे महाकुंभ मेले का आज अंतिम दिन है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह 06:00बजेतक लगभग 41:11लाख श्रद्धालु संगम पर आस्था की डूबकी लगा चुके हैं। जानकारी के अनुसार पिछले 45 दिनों में 65करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रयागराज महाकुंभ मे संगम तट पर स्नान किया है। आज बुधवार 26फरवरी महाशिवरात्रि पावन पर्व पर स्नान के साथ ही 45 दिनों से चल रहे महाकुंभ मेले का इतिश्री हो जायेगा। महाकुंभ मे आखिरी स्नान को देखते हुए 25फरवरी शाम से ही मेले के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक है। प्रयागराज महाकुंभ मे देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ साथ विदेश से भी श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं।।



