पर्यटन स्थलों के प्रबंधन, साफ-सफाई, पर्यटकीय संरचनाओं के अनुरक्षण हेतु योग्य एवं इच्छुक व्यक्तियों को शामिल कर पर्यटन प्रबंधन क्लब का होगा गठन
झारखंड, गोड्डा : उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में जिला अंतर्गत स्थित पर्यटन स्थलों के प्रबंधन, साफ-सफाई एवं पर्यटकीय संरचनाओं के अनुरक्षण हेतु आसपास के योग्य एवं इच्छुक व्यक्तियों को शामिल कर पर्यटन प्रबंधन क्लब का गठन करने, बोआरीजोर प्रखंड अन्तर्गत बरताली में ट्रैक का विकास करने हेतु दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने, धमसाई, रत्नेश्वर धाम एवं योगिनी स्थान की देख-रेख संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा अन्य सक्रिय व्यक्तियों की मदद से करने, अधिसूचित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने, जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सेमिनार, वर्कशॉप, फूड फेस्टिवल, नुक्कड़ नाटक, फेम ट्रिप जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करने, दामाकोल जलप्रपात को पर्यटन की श्रेणी सी में शामिल करने के प्रस्ताव उपलब्ध कराने, होम स्टे का विकास से संबंधित प्रस्ताव जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने, पर्यटन व्यवसाय से संबंधित स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करने एवं जिला अंतर्गत पर्यटक स्थलों की श्रेणीवार पहचान कर प्रतिवेदन एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निदेश दिए गए। मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पवन कुमार बाघ, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्रवण राम, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी डॉ० प्राण महतों, सहित खेल कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।