A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आंगनबाड़ी केंद्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्र बढ़तूमा 86, परियोजना सागर ग्रामीण-2 का आकस्मिक निरीक्षण परियोजना अधिकारी श्रीमती स्वाति जैन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र खुला पाया गया तथा पोषण ट्रैकर ऐप एवं पंजीयन का मिलान सही पाया गया।कलेक्टर के निर्देशानुसार, केंद्र पर हितग्राहियों की अलग-अलग सूची तैयार कर उन्हें सार्वजनिक रूप से चस्पा किया गया। साथ ही, माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित सुपोषण दिवस के तहत गर्भवती एवं धात्री माताओं को संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्हें रंगीन रोटी, मूंग, पालक, टमाटर एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों एवं फलों के सेवन के लाभ बताए गए। इसके अतिरिक्त, माताओं को नियमित टीकाकरण, आयरन की गोली के सेवन एवं संतुलित पोषण से संबंधित आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।Screenshot 20250305 181412 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!