
वंदेभारतलाइवटीवी न्युज:- नागपुर जिले के सावनेर थाना क्षेत्र हेटी चौकी के पास मंगलवार की दोपहर में लगभग 01:00बजे सड़क दुर्घटना घटित हो गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार घायलों मे एक की हालत गंभीर है। दो लोगों का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटनास्थल के पास स्थित एक ढाबे के कर्मचारी ने पुलिस को सूचित करने मे देर लगाने के कारण घायलों को इलाज मे देर हो गई। सावनेर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।