
संक्रामक रोगों की रोकथाम और उपचार में आशा की अहम भूमिका- अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक
-नवीन आशाओं का आठ दिवसीय प्रशिक्षण जारी
बदायूं। टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम और उपचार में आशा की अहम भूमिका है। यह बात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने महिला जिला अस्पताल परिसर के अचल प्रशिक्षण केंद्र पर नवीन आशाओं के आठ दिवसीय प्रशिक्षण के तृतीय दिवस के समापन पर प्रशिक्षण देते हुए कही। तृतीय दिवस का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने सामूहिक रूप से ईश वंदना द्वारा कराया। तदुपरांत द्वितीय दिवस का दोहराव कराते हुए प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा संक्रामक रोग पर चर्चा करते हुए टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया आदि के प्रसार के माध्यम, लक्षण, उपचार एवं बचाव पर आशा की भूमिका को रोल प्ले द्वारा समझाया। मातृ स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रसव पूर्व देखभाल पर चर्चा करते हुए इस अवधि में खतरे के संकेत पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा फिल्म द्वारा खतरे के संकेतों की जानकारी देकर क्या करें क्या ना करें इस पर चार समूह में चर्चा की। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सुधा सोलंकी डीएचईआईओ, मधु जौहरी, लल्ला सिंह ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। चार समूह में हाथ धोने के कौशल का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से नवीन आशा ममता, सोनी, प्रियंका, उषा कुमारी, ममता देवी, रूवी, स्वर्ण लता, सपना, लक्ष्मी, आदेश बघेल, मधु देवी, कुमारी पिंकी, प्रीति, अनुपम, समता, खुशबू शर्मा, किरण लता, सीमा, शालू यादव, पूनम, दीपिका, सुनीता, शाहरुम जहां, सपना सागर, पल्लवी, शहनाज़ जहां, धनमित्रा सहित विकास खंड बिसौली, दातागंज, जगत, आसफपुर की नवीन आशाओं ने तृतीय दिवस में प्रशिक्षण लिया। विमल कांत संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़






