A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंड

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रन्तिकारी मोर्चा ने 28 वां स्थापना दिवस मनाया

देहरादून टाउन हाल मे हुआ भव्य कार्यक्रम

IMG 20250323 135454
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रन्तिकारी मोर्चा ने 28 वां स्थापना दिवस मनाया

IMG 20250323 135641

IMG 20250323 193733

IMG 20250323 144659राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रन्तिकारी मोर्चा ने 28 वां स्थापना दिवस मनाया
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रान्तिकारी मोर्चा द्वारा देहरादून नगर निगम टाउन हाल मे 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया
इस मोके पर मुख्य अतिथि तौर पहुंचे नवनिर्वाचित देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल जी ने दीप प्रज्वालित की।
सभी कार्यक्रताओ ने मेयर सौरभ थपलियाल जी को पगड़ी पहनाकर व पुष्प माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया
इस दौरान राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रन्तिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के हितो के लिए एक मांग पत्र मेयर सौरभ थपलियाल जी और श्री खजान दास की को सौपा जिसमे देहरादून और उत्तराखंड की सभी निकयो मे कर्मचारियों को भर्ती करवाई जाये, सफाई कर्मचारियों को नियामित कियाजाये, देहरादून मे भगवान वाल्मीकि भवन बनवाने और देहरादून नगर निगम मे भगवान वाल्मीकि मदिर की स्थापना करवाने जैसी मुख्य मांगे रखी
मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी ने अपने सम्भोधन मे कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि टीम को मुख्य मंत्री से मिलवाया जाएगा और सफाई कर्मचारियों के वेतन सम्बन्धी मसले पर चर्चा की जाएगी तथा अन्य समस्याओ पर भी चर्चा कर निपटारा करेंगे।
इस मोके पर पहुंची विधायक खजान दास जी ने भी सभी समस्याओ को मुख्यमंत्री के समक्ष रखनेबका आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक सविता कपूर जी ने स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी
इसदौरान देहरादून के पूर्व मेयर सुनील गामा,अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विशाल बिरला जी, भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ जी, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रतनाकर जी, सुरेन्द्र तेस्वर जी,सभासद विशाल कुमार जी, सभासद संतोख नागपाल जी, पूनम जी राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रन्तिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री भारत भूषण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण चौहान, राष्ट्रीय महा मंत्री राजेश राजोरिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयपाल टांक,प्रदेश अध्यक्ष राजेद्र केसला, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतूवाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राजीव राजोरिया, मदन वाल्मीकि, राजेन्द्र मचल दीपक कागड़ा, राजपाल बागड़ी,जय चमोली, नरेश ढिलोड, जॉनी गोडियाल,धीरज भारती, अंकित, डोईवाला से राजेश मचल, चंद्रपाल चावरिया, सचिन लोट आदि मुख्य तोर पर मौजूद थे

Back to top button
error: Content is protected !!