A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजगढ़

जिले भर में राजस्‍व अधिकारियों द्वारा नगरीय निकायों की नामांतरण पंजी का सत्‍यापन किया गया

राजू बैरागी राजगढ़ 9977 480 626

IMG 20250329 WA0046 IMG 20250329 WA0043

कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय राजस्‍व अधिकरी  रत्‍नेश श्रीवास्‍तव ने शनिवार को नगर पालिका राजगढ़ की नामांतरण शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नामांतरण आदेश का भवन पंजी में अमल का मिलान किया गया।IMG 20250329 WA0045

इसी तरह तहसीलदार ब्‍यावरा  सुभाष अलावे द्वारा नगर पालिका परिषद द्वारा नामांतरण शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में कुल दर्ज 249 नामांतरण पाए गए। IMG 20250329 WA0040 IMG 20250329 WA0041जिसमें अविवादित रजिस्‍टर्ड वसीयत, फोती नामांतरण एवं रजिस्‍ट्री नामांतरण की जांच की गई। साथ ही अमल पंजी देखी गई, जिसमें स्‍वीकृत प्रकरणों को अमल पंजी प्रविष्टि दर्ज है। इस दौरान परिषद नामांतरण आर.आई. योगेन्‍द्र सोलंकी, शाखा प्रभारी  सुरेन्‍द्र वर्मा उपस्थित थे। इसी तरह तहसीलदार नरसिंहगढ़  विराट अवस्‍थी ने नगर पालिका नरसिंहगढ़, एसडीएम खिलचीपुर श्रीमती अंकिता जैन ने नगर परिषद खिलचीपुर में, तहसीलदार जीरापुर  रामप्रात सिंह गौड़ ने नगर परिषद जीरापुर में, तहसीलदार तलेन ने नगर परीषद तलेन में, IMG 20250329 WA0044तहसीलदार सारंगपुर आकाश शर्मा ने सारंगपुर नगर पालिक में एवं सुठालिया में दौलजी राम अहिरवार ने नामांतरण शाखा का निरीक्षण किया।

Back to top button
error: Content is protected !!