ओंकार डहरिया संवाददाता बिलाईगढ़ *सारंगढ़ बिलाईगढ़*। दुर्ग में कन्या भोज हेतु निकली बच्ची के संग दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित होकर सारंगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध जताया । प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे , पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार , विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, सूर्य कुमार तिवारी, पुरुषोत्तम साहू ने कहा कि – प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है । जगह- जगह हत्या , बलात्कार, प्रताड़ना से ग्रसित हो आत्महत्या की घटना में इजाफा हुआ है । अरुण मालाकार ने कहा कि – प्रदेश में सुशासन नहीं साय का कुशासन फैला हुआ है ।जनता असुरक्षा की भावना से जूझ रही है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है । विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि – ऐसे समय में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफा की मांग की , उन्होंने बताया कि – पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है और संविधान की दुहाई देने वाली भाजपा अब असंवैधानिक कार्यों को रोकने में असफल है । भारत माता चौक में उस समय अफरातफरी मच गई , जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर निर्धारित समय में पुतला दहन कर दिया । इससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी हो गई । इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष तारा चंद देवांगन,गनपत जांगड़े , अरुण मालाकार,नीतीश बंजारे सरसीवा ,गोलू ठाकुर,आकाश पाण्डेय, तारकेश्वर टंडेलपं. सूर्यकुमार तिवारी , अजय बंजारे, प्रमोद मिश्रा, अशोक अग्रवाल , बबलू बहिदार , मुकेश साहू , शुभम बाजपेई , राजकमल अग्रवाल, रविंद्र नंदे के साथ ही साथ डीडीसी, बीडीसी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
बीसीसीएल धनबाद में कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए CISF के 13 अधिकारियों का तबादला
08/07/2026
एरिया-10 जेलगोरा क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त छापेमारी, 19 टन कोयला जब्त
08/07/2026
वाराणसी: UP सरकार का ऐतिहासिक कदम, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
08/07/2026
मैगलगंज से युवक हुआ गुमशुदा,परिजन परेशान
08/07/2026
महराजगंज में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ लगातार जारी है
08/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की
08/07/2026
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिले मे प्रथम आगमन कल 9 जुलाई गुरूवार को हो रहा है: बीजेपी जिला मिडिया प्रभारी संजीव शुक्ला
08/07/2026
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान गयाजी में आवासित बालिका सोनम कुमारी एवं बालक विशाल कुमार को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश के भावी दत्तक माता पिता को दत्तक पूर्व पोषण देख रेख (PAFC) में दिया गया l
08/07/2026
खण्डन’’* *’’बगड़ी नगर सीएचसी में जनरेटर पूर्णतः कार्यशील, प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन’’*
08/07/2026
सेफ क्लिक 2.0 अभियान का समापन बंडा में हुआ, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली साइबर जागरूकता रैली
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!