
जनता की समस्यायों को निस्तारण करना और क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य है राम सहाय चौहान,प्रभारी निरीक्षक हाटा

कुशीनगर/ हाटा, स्थानीय कोतवाली में नये प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने पदभार संभाल लिया है और उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर नियंत्रण रखने की बात अखबार नवीसों से प्रेसवार्ता के दौरान कही।
प्रभारी निरीक्षक श्री चौहान ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया और कहा कि फरियादी सीधे थाने आकर अपने समस्याओं से अवगत करा सकते हैं और शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

महिला सुरक्षा को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया है। थाने में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्रार्थमिकता होगी।इस दौरान एस एस आई मंगेश मिश्र, कस्बा चौकी प्रभारी विवेक पांडेय सहित पत्रकार मौजूद मौजूद रहै।






