A2Z सभी खबर सभी जिले की

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा दरहटा के टोला लठियहवा , नाथ नगर अनुसूचित बस्ती, पनेवा अनुसूचित बस्ती में आम जन से संपर्क किया बताई सरकार की उपलब्धियां

IMG 20250412 WA0041 1 IMG 20250412 WA0042 IMG 20250412 WA0043 1 IMG 20250412 WA0044

महराजगंज उत्तर प्रदेश

बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

महराजगंज, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा दरहटा के टोला लठियहवा , नाथ नगर अनुसूचित बस्ती, पनेवा अनुसूचित बस्ती में आम जन से संपर्क साधते हुए सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए।
उन्होंने बताया कि भारत आज विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इसे तीसरे स्थान तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत भाजपा की विचारधारा की प्रेरणा हैं। देश में 70 वर्षों तक शासन करने वालो ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर जी की हमेशा उपेक्षित रखा। बाबा साहब को कांग्रेस शासन में लगातार उपेक्षा और और विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं मोदी नीत भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के विचारों को अपनाया। मोदी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया और स्टैंड अप इंडिया, पी एम आवास योजना जैसी योजनाओं से वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सरकार ने डॉ आंबेडकर जी से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित करते हुए पंचतीर्थ घोषित किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार संविधान निर्माता डॉ साहब भीम राव आंबेडकर जी के आदर्शों को लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास उत्थान की चिंता की है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष यंत्री मधेशिया, मंडल महामंत्री राधेश्याम कन्नौजिया, अभिषेक पटेल, रामकेश भारती, सोनू पांडेय,वीरेंद्र लोहिया,अशोक विश्वकर्मा,अजय पटेल भोजराज गुप्ता आदि लोग साथ मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!