A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशफतेहपुर
Trending

अमौली कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शासन से मिली तीन नई एंबुलेंस चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चिकित्सा अधिकारी ने सभी आशाओं व लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया

  1. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शासन से मिली तीन नई एंबुलेंस चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाFB IMG 1744557104528 FB IMG 1744557107139 अमौली फतेहपुर ग्रामीण क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शासन के द्वारा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो 102 एवं एक 108 समेत तीन नई एंबुलेंस प्रदान की गई हैं आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्कर कटियार तीनों ही एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बताया सरकार द्वारा तीन नई एंबुलेंस उपलब्ध कराये जाने से जरूरतमंद लोगों को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आशा आंगनबाड़ी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने एंबुलेंस में तैनात पायलटो एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित कर जरूरी दिशा निर्देश दिए इस मौके पर डॉ अर्चना सिंह डॉ संदीप गुप्ता अनिल शुक्ला ओम प्रकाश मनीष तिवारी अभय प्रताप सिंह बृजेश शैलेंद्र जागेश्वर विकास एंबुलेंस पायलट गुलाब सिंह ईएमटी सीमा देवी दीपक सिंह ईएमटी मोनी देवी कृष्ण कुमार ईएमटी पंकज सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे

रिपोर्ट – मानस मिश्रा  (वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज कानपुर)

Back to top button
error: Content is protected !!