A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज पुलिस महानिदेशक बिहार का आगमन पुलिस कार्यालय गया मे हुआ l

आज दिनांक 13.04.2025 को पुलिस महानिदेशक महोदय, बिहार का आगमन पुलिस कार्यालय, गया में हुआ। इस अवसर पर, वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक महोदय ने पुलिस सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का नेतृत्व किया। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (मगध क्षेत्र), वरीय पुलिस अधीक्षक (गया), नगर पुलिस अधीक्षक (गया), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, और अन्य वरीय पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपनी योजनाओं और प्राथमिकताओं को विस्तारपूर्वक साझा किया और पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन का लाभ उठाया। पुलिस महानिदेशक ने सभी पदाधिकारियों को उनके विभागीय दायित्वों को न केवल कुशलता बल्कि पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्हें विधि-व्यवस्था की प्रभावी देखरेख के साथ-साथ समाज में सकारात्मक और सशक्त उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ गया

Back to top button
error: Content is protected !!