A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

पूर्वांचल के पहले स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट ट्रांसफर स्टेशन की सौगात, 120 टन कूड़े के निस्तारण की क्षमता

वाराणसी को मिली पूर्वांचल के पहले स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट ट्रांसफर स्टेशन की सौगात, 120 टन कूड़े के निस्तारण की क्षमता

वाराणसी को मिली पूर्वांचल के पहले स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट ट्रांसफर स्टेशन की सौगात, 120 टन कूड़े के निस्तारण की क्षमताIMG 20250423 053910 scaledचन्दौली वाराणसी: कूड़ाघर मुक्त काशी की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। प्रदेश का तीसरा और पूर्वांचल का पहला स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट ट्रांसफर स्टेशन अब वाराणसी में शुरू हो गया है। मंगलवार को शंकुलधारा में बने इस अत्याधुनिक ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ नगर के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने विधिवत पूजा व फीता काटकर किया।रुपये की लागत से तैयार कराया गया है। लगभग 15,000 वर्गफीट में फैले इस केंद्र की दैनिक कूड़ा निस्तारण क्षमता 120 टन है। यहाँ दो स्टेटिक कंपैक्टर, दो हुक लोडर और छह कैप्सूल यूनिट लगाए गए हैं, जो भेलूपुर जोन से एकत्रित कचरे को कम्प्रेस कर करसड़ा स्थित प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाएंगे। इससे शहर की सड़कों पर कूड़ा दिखाई नहीं देगा। तकनीक से लैस प्रदेश का तीसरा शहर बन गया है। यह स्टेशन एक समय पर दुर्गंध और कूड़े का अड्डा रहा करता था, जिसे अब स्वच्छ और आधुनिक स्वरूप में बदला गया है।महापौर अशोक तिवारी ने इस मौके पर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार की बदौलत काशी विकास के हर मोर्चे पर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शहर में पहले कुल 223 बड़े कूड़ाघर थे, जिनमें से 187 को बंद किया जा चुका है। शेष को भी आने वाले कुछ महीनों में पूरी तरह हटाने की योजना है।जिसमें HDFC बैंक और निर्माण कंपनी हाइवा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। महापौर ने इस सफल परियोजना के लिए नगर निगम प्रशासन और बैंक को बधाई दी और परिसर में चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।लोकार्पण कार्यक्रम में नगर आयुक्त, जलकल विभाग के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन, क्लस्टर हेड रोहित खन्ना, पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!