
गया, 24 अप्रैल 2025, गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी सरकारी एव निजी विद्यालयों के कक्षा 10 तक / प्री स्कूल/ आंगनवाड़ी केंद्रों/ सभी कोचिंग संचालकों में पठन पाठन कार्य को सुबह 11:30 बजे तक ही संचालन करवाने का आदेश दिया है।
ज़िला पदाधिकारी गया ने जिलेवासियों से अपील किया है कि आपदा विभाग द्वारा गर्मी को लेकर जारी किए गए एडवाइजरी को पूरी तरह पालन करें।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़











