A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुरदिलनगर कस्बे में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर

  1. पुरदिलनगर

  2. कस्बे में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बे में शोभायात्रा यात्रा का शुभारंभ हर्ष कांत कुशवाहा नगर अध्यक्ष के हाथों से बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला अर्पण कर और फीता काटकर किया गया की धूम रही। कस्बे बाजारों में शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में झाकियों ने मन मोह लिया। जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा। रविवार शाम 6:00 बजे कस्बे की अंबेडकर तिराहे से शोभायात्रा का शुभारंभ अंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया। शोभायात्रा अंबेडकर तिराहे,जलेसर रोड बाई पास,मोहल्ला गढ़,मुख्य बाजार से होती हुई अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर देर रात संपन्न हुई।
  3. इस दौरान जय भीम के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में डॉ भीमराव अंबेडकर,भगवान बुद्ध सहित दर्जनों की संख्या में झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर चिरंजीव लाल नेता जी, केपी सिंह,जीतू चौधरी,शनि गौतम,पुष्पेंद्र भान सिंह,नरेश कुमार,कुलदीप सिंह, विश्व रतन सिंह,अशोक कुमार,प्रमोद सभासद,अनिल कुमार,मोहनलाल,विवेक गौतम,नरेश सभासद आदि मौजूद रहे।
  4. डॉ भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर अधिकारी सचेत रहे। पुलिस में प्रशासनिक अधिकारियों ने तगड़ी तैयारी की थी। जिन मार्गो से शोभायात्रा गुजरी वहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शोभायात्रा के साथ-साथ भी पुलिस फोर्स चला रहा एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान,सीओ श्यामवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार सिंह,कस्बा इंचार्ज ओपी यादव एवं बड़ी संख्या में पुलिस व्यवस्था को संभाले हुए था।

 

Back to top button
error: Content is protected !!