
चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू
चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री आज से ऑफलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, और विकासनगर में सुबह सात बजे से काउंटर खोले जाएंगे। अब तक 21.55 लाख तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को होगी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट 2 और 4 मई को खुलेंगे।








