
कौँह ग्राम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव व उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन
विकासखंड अमौली के कौँह ग्राम में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के नेतृत्व में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 35 बटुकों का उपनयन संस्कार भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जहानाबाद कस्बे से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा रही, जो कलाना, विरनई, और अमौली होते हुए कौँह ग्राम पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर और पूजा-अर्चना कर इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा का समापन भगवान परशुराम मंदिर में हवन और आरती के साथ हुआ।उपनयन संस्कार युग निर्माण शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे आचार्य नमो नारायण पांडेय ने वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया। संस्कार में ओमप्रकाश, आशीष शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, सत्यम दुबे, जयप्रकाश शुक्ला, मधुराज तिवारी, शुभम दीक्षित, बीपेंद्र तिवारी, मोना तिवारी, रविकांत, उदय शुक्ला, शिवम पांडेय सहित 35 बटुक शामिल हुए। कार्यक्रम में घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, साध्वी निरंजन ज्योति,कानपुर एमएलसी अरुण पाठक, अवधेश द्विवेदी, श्रवण शुक्ल, और परिवर्तन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने बटुकों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आदित्य पांडेय ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में शामिल भक्तों और ग्रामीणों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Manas Mishra Vande Bharat Live Tv News Kanpur





