उत्तर प्रदेश

समर कैंप में बच्चों को मिली योग से निरोगी रहने की सीख

 

बलिया। गर्मियों की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समर कैंपों में योग से निरोगी रहने की सीख दी जा रही है।इसी क्रम में बैरिया ब्लॉक के कम्पोजिट विदयालय करमानपुर में कैम्प का संचालन कर रहे शिक्षा मित्र संतोष वर्मा एवं रणजीत मौर्य ने बताया कि कक्षा 6से 8 तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए 21 मई से 10 जून 2025 तक संचालित होने वाले कैंपों का उद्देश्य सांस्कृतिक मूल्यों की समझ, खेलकूद, कला एवं विज्ञान की समझ के साथ सामुदायिक सहभागिता और समग्र विकास सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि
कुछ बच्चों ने डांस के गुर सीखे तो कुछ बच्चों ने ड्राइंग कर कुछ बच्चों ने बेडमिंटन खेला तो कुछ ने कैरम में जौहर दिखाए। बच्चे विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर समर कैंप का लाभ ले रहे हैं।IMG 20250528 WA0646IMG 20250604 WA0752

Back to top button
error: Content is protected !!