A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सुसाइड के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर बैठे किशोर को पुलिस ने किया परिजन के सुपुर्द

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।थाना मोती नगर क्षेत्र के अंतर्गत भूतेश्वर रेल्वे फाटक के पास एक व्यक्ति रेल्वे ट्रेक पर बैठा है । सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मोती नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सउनि नरबत सिंह ठाकुर पायलेट इरफान अहमद ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से 17 वर्षीय किशोर सुसाइड के उद्देश्य से रेल्वे ट्रैक पर बैठा था । डायल-112/100 स्टाफ ने समझाईस देकर किशोर को रेल्वे ट्रैक से हटाया एवं अपने साथ लाकर परिजन के सुपुर्द किया ।IMG 20250610 WA0037

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!