



पहले विमान क्रेश अब हेलीकाप्टर क्रेस
केदारनाथ मे कुछ दिन पहले भी हेलीकाप्टर क्रेस होने से बचा तब भी नहीं लिया सबक
ये दुर्घटना हादसा या लापरवाही
कुछ दिन पहले भी हेलीकाप्टर क्रेस होने से बचा था
केदारनाथ उत्तराखंड 15जून 2025
अहमदाबाद विमान क्रेस की ह्रदय विदारक घटना जिसने पूरी दुनिया दहला दी थीउसके जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि केदारनाथ उत्तराखंड से हेलीकाप्टर क्रेस से 7लोगो की जान चले जाने से फिर भारत का हर नागरिक सहम गया
जानकारी के मुताबिक आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था। इसी दौरान गौरीकुंड के निकट खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चॉपर काफी ऊंचाई से गिरा है। चॉपर का मलबा जहां तहां बिखरा पड़ा है। घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने अचानक कोई आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी गई। पता चला कि यहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है।
इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपत्ति और उनका 2 साल का बच्चा भी शामिल है, दो लोग स्थानीय लोगो की भी मौत हुई हैं
मृतकों की पहचान राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद नेगी, विक्रम सिंह रावत और कैप्टन राजीव के रूप में हुई है।
कुछ दिन पहले भी हो चूका हादसा जिससे नही लिया सबक और न हो बरती साबधानी
चंद पैसों के लिए लोगो की जान की परवाह नहीं
अभी 7 जून 2025 को क्रिस्टल एविशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकाप्टर ने सिरसी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी उड़ान भरते ही हेलीकाप्टर मे तकनीकी खराबी आ गईं जिस कारण पायलट को तुरंत इमेरजेंसी लेंडिग किसी अन्य सड़क पर करनी पड़ी जिससे हेलीकाप्टर मे सवार पांच यात्री, पायलट और सह पायलट की मुश्किल से जान बची
इस हादसे के बाद भी हेली सेवा कम्पनी चंद पैसों के लिए लोगो की जान दाव पर लगा रही है
उत्तराखण्ड मुख्य मंत्री ने दिए सख्त जाँच केआदेश
हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी
सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा।
राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक कॉमन “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की स्थापना की जाएगी, जिसमें डीजीसीए, आपदा विभाग, सिविल एविएशन, यूकाडा, हेली आपरेटर कम्पनी के अधिकारियों की तैनाती होगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौरान दिए।
मुख्यमंत्री ने सचिव गृह उत्तराखंड की अध्यक्षता में एक समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें डीजीसीए, यूकाडा, नागरिक उड्डयन विभाग भारत सरकार, ATC के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे। यह समिति जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानक प्रचालन नियमावली का प्रारूप बनाएगी। समिति अपनी रिपोर्ट सितंबर माह से पूर्व प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने आगामी समय के लिए प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एडमिनिस्ट्रेटिव एंड टेक्निकल एसओपी (administrative and technical Standard Operating Procedure) तैयार किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के संबध में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।



