
उत्तराखंड देहरादून
डोईवाला
<गूलर घाटी नदी मे मिली लाश की गुथी सुलझी
पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई अपने पति की हत्या
डोईवाला कोतवाली
देहरादून गूलर घाटी नदी में एक जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसकी पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए गए तो शव की शिनाख्त गुमशुदा नरेंद्र सिंह के रूप में हुई।
मृतक की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर डोईवाला पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की और मृतक के घर व घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों व मृतक के मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल आदि का अवलोकन किया और मृतक के घर के आस पास से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस इस मामले को सुलझाने मे सफल रही
कोतवाली डोईवाला के प्रभारी श्री के के लुंटी के अनुसार-
प्रारंभिक जांच में मृतक के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति गुफरान निवासी नकरौंदा देहरादून की भूमिका घटना में संदिग्ध पाई गई। घटना की विस्तृत जांच तथा आसपास के लोगों के बयानों से पुलिस टीम को गुफरान का मृतक की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग होने तथा इस बात को लेकर मृतक नरेंद्र तथा उसकी पत्नी हेमलता के मध्य अकसर लडाई झगडा होने बात प्रकाश में आई।
जिस पर संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा गुफरान को बुलाकर उससे घटना के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा मृतक की पत्नी के साथ योजना बनाकर मृतक नरेन्द्र की हत्या करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त गुफरान को मौके से गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के आधार पर घटना में प्रकाश में आई मृतक की पत्नी हेमलता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो हेमलता निवासी उज्जवल कॉलोनी, बालावाला और गुफरान निवासी नकरौंदा को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।





