A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

धारदार हथियार तलवार से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार……

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे, 10 जुलाई  2025//पेंड्रावन // छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में धारदार हथियार तलवार से प्राण घातक हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भटगांव थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया की जमगहन निवासी बिरजू कुमार टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराया की आपसी विवाद में मेरे चाचा अशोक कुमार टंडन के ऊपर गांव के रहने वाले करन कुर्रे के द्वारा तलवार से प्राण घातक हमला कर दिया।इस दौरान अशोक कुमार टंडन के बाए हाथ का मध्य उंगली कट गई है वहीं बाएं हाथ में गंभीर चोट भी लगी है जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया जहां उचित इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।इधर भटगांव पुलिस ने आरोपी करन कुर्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 25-ARM, 27-ARM, 118-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,

आरोपी के कब्जे से एक तलवार भी जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में अभियान चलाकर तलवार नुमा हथियार, धारदार चाकू समेत अन्य हथियार रखने वाले लोगों पर कार्यवाही किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!