
अपर सचिव ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
नेशनल खिलाड़ी जगदम्बा प्रसाद को किया गया सम्मानित
सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर स्थित बाबा शोभ नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोढी में रविवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक विकास खंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय संचालकों एवं प्रिंसिपल तथा शिक्षकों के साथ जनपद सोनभद्र का खेल जगत में नाम रोशन करने वाले व्यायाम शिक्षक जगदम्बा प्रसाद को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। अपर सचिव डा विनोद कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है,समाज आज भी शिक्षकों पर अभिभावकों का अटूट विश्वास बना हुआ है।शिक्षक को अपने नेक नीयत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। इस मौके पर जनपद सोनभद्र में शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले तीन दर्जन से अधिक प्रिंसिपल,शिक्षक एवं प्रबंधक गणों को सम्मानित किया।जिसमें प्रबंधक सुशील चौबे, गिरिजेश चौबे, विद्या शंकर तिवारी,शेषनाथ तिवारी के साथ प्रधानाचार्य डा बृजेश कुमार सिंह,उमाकांत मिश्र, उमाकांत शुक्ल, रमाकांत कुशवाहा,सतीश पाण्डेय, डा अमर देव पांडेय, जयंत प्रसाद, सरोज सिंह, शिवम दुबे, संतोष तिवारी, संजय पाठक, प्रमोद यादव, विकास कुमार, नरेंद्र देव पांडेय, शिवम दुबे, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह शिक्षक गणों में डा मंजू सिंह, विकास कुमार, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद, राकेश शुक्ल, संतोष साहनी,अरुण पति त्रिपाठी,चंद्रकांत, संतोष कुमार, सुरेश यादव, सतीश यादव, संतोष तिवारी, संतोष दुबे सहित तीन दर्जन से अधिक लोगों को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया।








