
प्रेस,विज्ञप्ति गया जी02/08/25
भारत स्काउट और गाइड के ट्रेनिंग से विद्यार्थियों को होता है सर्वांगीण विकास।
गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त स्काउट गया जी।
गया जी-सदर प्रखंड गया जी के कोरमा प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में छात्रों को भारत स्काउट और गाइड का प्रथम सोपान ट्रेनिंग दिया गया है। यह ट्रेनिंग जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया, जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड के ट्रेनिंग से छात्रों को सर्वांगीण विकास के साथ-साथ स्वयं का शारीरिक, बौद्धिक,मानसिक, व आर्थिक विकास करना,ज्ञान,कौशल सामाजिक संबंधों में उन्नति करना,स्वयं करके सीखना, स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा और नियम, छोटे-छोटे समूहों में कार्य करना अर्थात टोली विधि का अनुसरण करना जिसमें नेतृत्व का विकास,जिम्मेदारी की भावना,आत्मनिर्भरता,सहयोग कि भावना का विकास होता हैं। मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर सवारणय एवं जिला सचिव रंजीत कुमार भारत स्काउट और गाइड गया के द्वारा दूरसंचार के माध्यम से स्काउट/गाइड के छात्रों को उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव बाबू के द्वारा विद्यालय का स्काउट/गाइड दल का गठन किया गया। स्काउट मास्टर आशुतोष कुमार एवं गोपाल कुमार के द्वारा छात्रों को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया गया इस शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के गुण सिखाए गए। जिसमें प्राथमिक सहायता,टोली बनाने का विधि,रस्सी के द्वारा गांठ बांधना, खोज के चिन्ह, खेल,पीटी परेड ड्रिल,शारीरिक व्यायाम,झंडा बांधने एवं फहराने का तरीका झंडा के बनावट एवं नियमित झंडा उतारने का नियम सिखाया गया।आत्मरक्षा दूसरों की सहयोग की भावना जैसे कई प्रकार के पाठ ट्रेनिंग में स्काउट गाइड को पढ़ता गया और बताया गया। शिविर के अंतिम दिन स्काउट/गाइड कैंप का समापन समारोह सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्काउटों को गला में स्कॉर्फ पहना कर प्रतिज्ञा,शपथ, दिलाई गई और वर्दी पहनाकर विश्व स्काउट के रूप में तैयार किया गया। इस समारोह में स्काउट गाइड छात्रों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों का मन मोह लिया। भारत मां की झांकी पिरामिड गीत संगीत इत्यादि प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद इकबाल अहमद,अरुण कुमार अशोक कुमार,धीरेंद्र कुमार एकता कुमारी,अरुण कुमार स्काउट,मनीष कुमार,सुजीत कुमार,साहिल कुमार गाइड, सोनम कुमारी,शिवानी कुमारी सलोनी कुमारी,रितिका कुमारी गंगिया कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।
गोपाल कुमार,जिला संगठन आयुक्त बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








