A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मेले का हुआ आयोजन

जिला कलक्टर ने विद्यार्थियो में जगाया देश सेवा का जज्बा

IMG 20250814 WA0047 IMG 20250814 WA0046 IMG 20250814 WA0043

डीडवाना-कुचामन जिले मे  हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजीविका की ओर से तिरंगा मेले का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में बुधवार को पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में किया गया। इस अवसर पर राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टॉल भी लगाई गई जिसका जिला कलक्टर डॉ.खड़गावत ने अवलोकन कर उत्पादों के संबंध में महिलाओं से जानकारी प्राप्त की कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामुहिक रूप से वंदे मातरम गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कार्यक्रम में तिरंगा लहराकर बच्चों में देश सेवा का जज्बा जगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है और देश की शान है। आज पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अध्ययन करेंगे तो परिणाम भी आपके पक्ष में आएंगे ओर जीवन मे सफलता हासिल होगी। जीवन में सफल होने के लिए सौ प्रतिशत मेहनत करना जरूरी है।

 

इस मौके पर अतिथियों के तौर पर जितेंद्र सिंह जोधा, कुचामन उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका, जिला शिक्षा अधिकारी सुबेह सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी, राजीविका के हरीनारायण, छोटू राम, रोहिताश भाटी उपस्थित रहे।

 

इससे पुर्व संस्थान के अध्यक्ष डॉ बजरंग सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियो का साफा एवं दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। अंत मे स्कूल निदेशक डॉक्टर रणजीत सिंह राठोड़ ने सभी का आभार जताया।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!