
नागपुर, शुक्रवार 05 सितंबर 2025-:मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल ने आम जनता तथा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए काटोल और कलंबा सेक्शन के बीच करीब 980/5-7 पर स्थित समपार संख्या क्रमांक 282/ए धंतोली गेट पर आवश्यक सुधार मरम्मत कार्य करने हेतु योजना बनाई है उक्त समपार फाटक पर 06 सितंबर 2025 सुबह 10बजे से लेकर 12 सितंबर 2025 के रात्रि 12 बजे तक के लिए यह सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। यातायात बंद रहने के दौरान रेलवे प्रशासन ने सड़क यातायात के सुचारू रूप से संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। जानकारी अनुसार भारी वाहनों तथ् अन्य समान्य सड़क यातायात को किमी•-981/200 इटारसी फाटक पर स्थित रोड ओवर ब्रिज तथा किमी•- 983/0-100 पर स्थित रोड ओवर ब्रिज से डायवर्ट किया जायेगा। जानकारी के अनुसार हल्के एवं छोटे वाहनों के लिए किमी•- 978/300-400 पर लेबल क्रासिंग फाटक क्रमांक 282 जलालखेड़ा गेट से वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा। रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों से यह अपील की है कि इस मरम्मत कार्य के दौरान धंतोली फाटक का उपयोग करने से बचें, तथा उपलब्ध कराए गए वैकल्पिक मार्गों का यातायात के लिए उपयोग करें। यातायात एवं आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर यह अस्थाई रूप से बंद भी आवश्यक है। 






