A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

केडीएच खदान में हेवी ब्लास्टिंग से  ग्रामीणों के घर और आस पास क्षेत्रों में बड़े-बड़े पत्थर गिरने से मचा  हड़कंप।।

केडीएच खदान में हेवी ब्लास्टिंग से  ग्रामीणों के घर और आस पास क्षेत्रों में बड़े-बड़े पत्थर गिरने से मचा  हड़कंप।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल एनके एरिया के केडीएच खदान में शुक्रवार को की गई हेवी ब्लास्टिंग के कारण ग्रामीणों के घरों और आस-पास के क्षेत्रों में बड़े-बड़े पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। इस घटना में कई ग्रामीण बाल-बाल बचे, जिससे उनमें भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद, आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार कोलियरी कामगार यूनियन  के जोनल अध्यक्ष रतिया गंझू, क्षेत्रीय सचिव इरफान खान, तौहीद अंसारी, प्रिंस खान और सरस्वती देवी के नेतृत्व में खदान का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, परियोजना पदाधिकारी और केडीएच के मैनेजर ने यूनियन नेताओं के साथ बैठक की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद, प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद ही यूनियन ने काम को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी। यूनियन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अगली बार ऐसी कोई घटना होती है, तो वे खदान का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इस घटना ने एक बार फिर खदान सुरक्षा और उसके आस-पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!