A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

*ग्रैंड यूरो होटल का अवैध निर्माण निगम टीम ने हटाया

*ग्रैंड यूरो होटल का अवैध निर्माण निगम टीम ने हटाया*

 

🎇 वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज चैनल

इंदौर, दिनांक 10 सितम्बर 2025

 

नगर निगम इंदौर द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सतत् कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि इसी क्रम में आज जोन क्रमांक 19, वार्ड क्रमांक 41 अंतर्गत स्कीम नंबर 94, पिपलियाना चौराहे के पास भवन स्वामी राजेश जैन एवं तनमय जैन द्वारा सर्विस रोड पर स्वीकृति के विपरीत निर्माण कर “ग्रैंड यूरो” नाम से होटल संचालित किया जा रहा था।

भवन स्वामी द्वारा लगभग 1500 वर्गफीट एवं 3000 वर्गफीट क्षेत्रफल में अवैध निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं। नियमों के विपरीत किए गए इस निर्माण को नगर निगम द्वारा संज्ञान में लेते हुए रिमूवल की कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी श्री विशाल राठौर, भवन निरीक्षक श्री अतुल श्रीधर, रिमूवल सहायक श्री बबलू कल्याणे सहित अन्य कर्मचारी एवं निगम अमला मौजूद रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!