*”नारी स्वस्थ होगी तो स्वस्थ परिवार का निर्माण होगा:- श्रद्धा हर्डिया”*
=====================
आरोग्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
=====================
बांगरदा (खरगोन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया एवं प्रधानमंत्री के स्वस्थ महिला सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को दिखाया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्रद्धा हार्डिया ने कहा की प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा में शासन द्वारा महिला एवं शिशु स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है। गर्भवती माता के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। एवं उसका लाभ क्षेत्र की महिलाओं को निरंतर मिल रहा है। अपने जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर कृषि एवं मजदूरी से जुड़ी महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहती है। जिसके कारण ग्रामीण महिलाए संक्रामक बीमारियो से जल्दी ग्रसित होती है। परंतु वर्तमान समय में दैनिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक महिला को जागरूक होना आवश्यक है। अगर महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होगी तो अपने दैनिक कार्यों के साथ अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को अच्छी तरह से निभा सकेगी। इससे परिवार सशक्त होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाकर उनको सशक्त बनाया जा रहा है। सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार ने कहा कि शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत प्रतिमाह महिलाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही है। साथ ही अजीविका मिशन के माध्यम से महिला समूह को ऋण उपलब्ध कराया जाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। एवं रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसके पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच उर्मिला मालाकार एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रद्धा हार्डिया अपने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की किरण जैन, सीमा पाल,वर्षा जायसवाल अशोक चौकडे सोनचरण पटेल, आशा कार्यकर्ता रेवा फूलकर, वंदना मालाकार, हसीना बी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति गंगराड़े, आरती शर्मा, अनीता कनाडे के साथ ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी अंत में सभी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी श्रद्धा हर्डिया ने सभी का आभार माना।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा
निगमायुक्त ने जोन प्रभारियो एवं सफाई अमले के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
10/07/2026
धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
10/07/2026
भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, दिव्यांगजनों ने सरकार के समक्ष रखीं पांच प्रमुख मांगें
10/07/2026
गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला को कथित सांप के काटने की आशंका, रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
10/07/2026
पिथौरा थाना क्षेत्रातंर्गत पहाडी के नीचे डोगरीपाली जंगल में जुआडियो की सजी महफ़िल मे पुलिस का धावा।*
10/07/2026
निलंबित संविदा उपयंत्री ने कहा कि जनपद से भोपाल तक होती है वसूली
10/07/2026
नवागत पुलिस अधीक्षक शहडोल नें किया पदभार ग्रहण
10/07/2026
आजमगढ़ ड्यूटी में लापरवाही पाई जाने पर सरायमीर थाने के उपनिरीक्षक और आरक्षी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एस पी डॉक्टर अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
10/07/2026
शासकीय विद्यालय में घुसकर उत्पात मचाने एवं शिक्षकों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
10/07/2026
अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी बनीं सोशल प्रोटेक्शन एंड वेलफेयर काउंसिल (विक्की) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, विभिन्न शिक्षाविदों व समाजसेवियों ने दी बधाई
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!