A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाली युवती पर हुआ मुकद्दमां दर्ज

बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाली युवती पर हुआ मुकद्दमां दर्ज

बदायूं बिल्सी: थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में मंगलवार की दोपहर एक बुजुर्ग महिला पर चाकू से एक युवती से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें पीड़िता की ओर से पुलिस ने गांव की युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी रामेश्वर पुरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने घर पर सो रही थी, तभी गांव की एक युवती उनके घर पर आयी और उनसे कहने लगी कि तुमने अपना नाती आकाश को घर से क्यों भगा दिया है। उनके नाती और उक्त युवती के मध्य संबंध हो गए थे। इसी वजह से नाती को उसकी माँ के पास भेज दिया। इसी बात को लेकर युवती ने रंजिश मानकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मुन्नीदेवी का मेडीकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही आरोपी युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!