
धनबाद
-कतरास : उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन ने किया कतरास पूजा पंडाल व शहर की विधि व्यवस्था की जायजा लेते हुये आम पब्लिक से उपायुक्त आदित्य रंजन ने आम जनता से अपील किया कि खुशी का त्यौहार को शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के लिये व लोगो की ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिये कटिबद्ध है,मेला देखने वाले के सुरक्षा के लिये जिला प्रशासन सतर्क है।उपायुक्त ने कहा कि किसी भी अफवाह पर धयान न दे,24 घंटे कंट्रोल रूम में अधिकारी मौजूद रहेंगे मेले के दौरान। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि कम से कम मेले में वाहन बक उपयोग करे,आवश्यक हो तो वाहनों को पंडाल से दूरी पर लगाये ताकि किसी दर्शनार्थी को दिक्कत न हो,जिला कंट्रोल रूम के अलावे सभी पूजा पंडालों को सी सी टी वी कैमरा लगाने का आदेश जारी किया गया है,मौके पर एस डी एम,ए डी एम,विधि व्यवस्था डी एस पी,बाघमारा ड़ी एस पी,बी डी ए,सी ओ,कतरास ,रामकनाली, तेतुलमारी,सहित जिले के अन्य थाना ओ पी के प्रभारी व पुलिस अधिकारी शामिल थे।डी सी व एस एस पी स्वयं बाइक से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे।












