
दिनांक 27.09.25 को समाहरणालय परिसर गया जी एवं राजकीय कन्या +2 विद्यालय गया जी में सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता ( स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ रश्मि वर्मा ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग की अध्यक्षता में आमजनों को एक एक वोट के महत्त्व के बारे में अवगत कराया गया।
महिला एवं बाल विकास निगम गया जी की आरती कुमारी द्वारा सभी मतदाताओं से इस बार मतदान की प्रतिशतता को शत प्रतिशत करने का आह्वान किया गया, इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर पर प्रतिदिन आने वाले सुदूरवर्ती क्षेत्र से लाभुकों को मतदान के दिन निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
महिला एवं बाल विकास निगम गया जी के विशाल कुमार वर्मा के द्वारा सभी बच्चों को आगामी विधान सभा चुनाव 2025 को अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करे तथा सभी सगे संबंधियों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर क्योंकि आपका एक वोट अमूल्य है जो हमारे गया जी की दशा और दिशा बदलने में सक्षम है।
अंत में सभी को मतदान की शपथ *युवा शक्ति का तीन है काम, शिक्षा सेवा और मतदान!*
*देश का होगा उत्थान, जब हम करेंगे मतदान!*
इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम गया जी से आरती कुमारी, विशाल कुमार वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज कुमारी सहित शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद थी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़












