
++++++ रविवार 28 सितंबर 2025, गौरेला पेन्ड्रारोड +++
छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में मरवाही थानान्तर्गत नाका ग्राम की माताओं शराब पीने और बेचने का कड़ा विरोध किया है। नाका ग्राम की माताओं ने शराब बंदी को लेकर बड़ा आन्दोलन भी शुरू किया है। शराब बंदी को लेकर सौ से भी माताओं ने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर आई और शराब पीने तथा इसके विक्रय करने का कड़ा विरोध जताया।
माताओं के शराब बंदी को लेकर आन्दोलन को देखते हुए ग्राम के पुरुष भी इनके साथ में आ गए। ग्राम की माताओं ने कहा कि वे पूरी शक्ति के साथ शराब बंदी के प्रयास को और आगे बढ़ाएंगी और अपने अपने परिवार जनों तथा गांव को भी शराब के दुष्परिणामों से बचायेंगी।
ग्रामीण इलाकों में अवैध तरीके से शराब बनाना और बेचने की खबरें अक्सर खबरों में आती रहती हैं परंतु आबाकारी विभाग के द्वारा इसको लेकर सही तरीके से कोई विशेष कार्यवाही नजर नहीं आती। जानकारी के अनुसार माताओं ने ग्राम को शराब से मुक्त करने के लिए एक होकर घर घर पहुंचकर लोगों को शराब पीने से होने वाले हानिकारक प्रभावों को बताया। 












