
++++ गौरेला पेन्ड्रारोड, रविवार 28 सितंबर 2025 +++++
जीपीएम जिले के गौरेला पेन्ड्रारोड में इस बार नवरात्र के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भक्तिभाव के साथ धूमधाम से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राम शोध संस्थान संघे शक्ति महिला मंडल तथा विजडम वे पब्लिक स्कूल के संयुक्त प्रयासों से गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
शारदीय नवरात्रि 2025 के पावन अवसर पर गौरेला में गरबा उत्सव की शुरुआत शनिवार 27 सितंबर को गरबा पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। इसमें श्रद्धालु भक्तगणों के द्वारा गरबा नृत्य करते हुए आदिशक्ति मां जगदम्बा की आराधना की गई। गरबा आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विक्रांत अंचल जी एवं जिला उप कलेक्टर अर्चना जी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरबा उत्सव के दौरान 27 से 29 सितंबर 2025 तक हर रोज आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिताओं में बेस्ट गरबा ग्रूप, बेस्ट कपल , बेस्ट डांडिया डेकोरेशन, बेस्ट मेकअप, बेस्ट वेशभूषा के साथ साथ बेस्ट दुर्गा स्वरूप प्रतियोगिता जिसमें तीन से बारह वर्ष आयु की बालिकाओ को शामिल किया जा रहा है, शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरबा उत्सव के समापन पर सभी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 30 सितंबर मंगलवार को किया जायेगा। गरबा उत्सव आयोजन में नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील गरबा उत्सव आयोजकों के द्वारा किया गया है, जिससे गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक मजबूती प्रदान किया सकेगा।











