उत्तर प्रदेशबस्ती

भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी धनंजय कुंवर सिह द्वारा लगातार किया जा समाजिक कार्य

 

भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी धनंजय कुंवर सिह द्वारा रैबीश गिटटी कार्य साऊघाट ब्लॉक के लखनऊरा ग्राम सभा बाबा धाम से जाने वाले रास्ता करीबन 265 मी रोड बनवाया जा रहा है ताकि बरवा धाम मंदिर जाने के लिए सम्मानित जनता का कोई भी समस्या ना हो आगे आने वाले समय में पीडब्ल्यूडी मार्ग के सारे रास्ते बनवाए जाएंगे।

बस्ती यूपी ।।  धनंजय कुवर सिह मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गिट्टी मंगवा कर टूटे हुए रास्ते को ठीक करवाया | इसी क्रम में बरवा धाम जाने के लिए लखनौरा से होते हुए टूटे हुए 265 मीटर रास्ते को भी ठीक कराया जा रहा है | धनंजय कुवर सिह ने बताया की हथियागढ़ मंदिर, कटरा मंदिर, पटखौली मंदिर, भरवलिया गेट के सामने अभी जल जमाव है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। धनंजय कुवर सिह ने बताया की कड़र मंदिर और बरवा धाम पर हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन है लेकिन ठीक रास्ता न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में यह कार्य कराया जा रहा है। जिससे किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी धनंजय कुंवर सिह के सामाजिक कार्य में जेई धर्मेन्द्र यादव, मेट शिव पूजन और मुंशी आशीष जी सहयोग सराहनीय है।

 

अजीत मिश्रा (खोजी)

Back to top button
error: Content is protected !!