A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक सुरसरि गंगा के समान समाज जीवन के भिन्न भिन्न क्षेत्रों को पल्लवित पुष्पित करने का कार्य किया है- सुधांशु त्रिवेदी

FB IMG 1759401021892

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक सुरसरि गंगा के समान समाज जीवन के भिन्न भिन्न क्षेत्रों को पल्लवित पुष्पित करने का कार्य किया है।

– शिक्षा में विद्या भारती ,

– विद्यार्थियों में ABVP,

– मज़दूरों में भारतीय मज़दूर संघ,

– किसानों में भारतीय किसान संघ,

– उद्योग क्षेत्र में लघु उद्योग भारती,

– दलित बस्तियों में सेवा भारती,

– बनवासी क्षेत्र में वनवासी कल्याण आश्रम,

– समाज में संस्कार हेतु संस्कार भारती,

– ज्ञान हेतु प्रज्ञा प्रवाह,

– विज्ञान हेतु विज्ञान भारती

– धर्म हेतु विश्व हिन्दू परिषद और

राजनीति में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रधानमंत्री ।

जब संघ के 25 वर्ष पूर्ण हुए 1950 में तब संघ का कोई भी स्वयं सेवक रहा व्यक्ति राजनीति में नहीं था।

जबसंघ के 50 वर्ष हो गए 1975 में तब लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े आघात आपातकाल के राजनीतिक आंदोलन की सबसे प्रमुख संचालक शक्ति संघ ने निकले नेता व कार्यकर्ता थे।

जब संघ के 75 वर्ष पूर्ण हुए 2000 ,तब भारत का प्रधानमंत्री एक स्वयं सेवक था। मात्र स्वयं सेवक ही नहीं विधिवत संघ का प्रचारक रहा स्वयं सेवक था स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी

आज जब संघ के 100 वर्ष पूर्ण हए हैं 2025 तब भी भारत का प्रधानमंत्री विधिवत संघ का प्रचारक रहा स्वयं सेवक और लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री और विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हुए हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं ।

प्रधानमंत्री जी ने शताब्दी वर्ष का सिक्का जारी किया है संभवता स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार भारत की किसी मुद्रा पर माँ भारती का चित्र अंकित है।

घटनाओं यह सारी श्रंखला महज़ संयोग है या संघ एक दैवीय कार्य है इसका संकेत। इसका निर्णय अपने अपने राजनैतिक विवेक एक अथवा दुराग्रह के आधार पर लेने को सभी लोग स्वतंत्र हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि राष्ट्र देव है हम उसकी आराधना के लिए सतत जलने वाले दीपक हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!