

+++++ नागपुर गुरूवार 02/09/2025 ++++++++
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज संगठन के सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया। समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत जी ने कहा कि पहलगांव आतंकी हमले में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों की हत्या की। भारत सरकार ने इस हमले का कड़ा जवाब भी दिया। संघ प्रमुख भागवत जी ने कहा हमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों में समझदारी से काम लेना होगा। पहलगांव आतंकी हमलों से यह सबक मिला कि भारत सभी के साथ दोस्ताना संबंध का भाव रखता है और सदैव रखना चाहता है, परन्तु हमें अपनी अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा। संघ प्रमुख भागवत जी ने आज गुरूवार को नागपुर में विजयादशमी पर्व पर संगठन के शताब्दी समारोह के दौरान यह बातें कही। 
संघ प्रमुख मोहन भागवत जी ने अपने 41 मिनट के वक्तव्य में समाज में आज के दौर मे आर बदलाव सरकारों के रवैया लोगों में बेचैनी पड़ोसी देशों के राजनीतिक उथल-पुथल और अमेरिका के टैरिफ प्लान के विषय में में कहा। संघ प्रमुख ने अपने वक्तव्य से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ• हेडेगवार को श्रदांजलि अर्पित की, शस्त्र पूजन किया। संघ के आज के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ• रामनाथ कोविंद जी थे। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह मे संघ प्रमुख डॉ•मोहन भागवत जी ने कहा दुनियां में आपसी संबंध बहुत जरूरी होतें हैं। मनुष्य अकेले नही जी सकता । परन्तु दूसरों पर निर्भरता मजबूरी मे नही बदलना चाहिए हमको ये निर्भरता को मजबूरी ना बनाते हुए आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। संघ प्रमुख ने उक्त बाते अमेरिका के टैरिफ प्लान को लेकर कही अमेरिका ने जो टैरिफ नीति अपनाई है टैरिफ की मार सभी पर पड़ रही है। उनहोनें कहा कि दुनिया परस्पर निर्भरता से चलती है इसके साथ ही हमे यह भी समझना होगा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता का कोई विकल्प नही है।












