
खुड़ियाना गांव में विधायक रमेश खींची द्वारा सड़क निर्माण शिलान्यास का उद्घाटन
अलवर जिले के विधान सभा क्षेत्र कठूमर के गांव खुड़ियाना में स्थानीय विधायक रमेश खींची द्वारा सड़क निर्माण शिलान्यास का फीता काट कर शुभारभ किया और साथ ही ग्रामवासियों की अनेक निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं के निस्तारण हेतु जन सुनवाई के रूप में एक बैठक सम्पन्न हुई ये बैठक बामन पूरा में आयोजित भी हुई और जन साधारण से आत्मिक भेंट करी दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता जताई एवं स्वागत सम्मान की ग्रामीण रीति रिवाज अनुसार साफा पहनाया
इस अवसर पर हजारों की संख्या में जन सैलाब के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सरपंच, विक्रम शर्मा गोपेश भारद्वाज, सियाराम पटेल, मुरारी शर्मा, श्रीभान सरपंच, हरवीर सरपंच, मुकेश सरपंच,के अलावा कई सरपंच एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे इस शुभ अवसर पर विद्यायक रमेश खींची ने गणेश पूजन कर कार्यक्रम को आस्था और श्रद्धा भाव से जोड़कर एक भारतीय संस्कृति की पहचान प्रस्तुत की












