A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राजकीय आई टी आई कोटड़ा में कौशल दीक्षांत समारोह हुआ-विद्यार्थी सम्मानित 

#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#

उदयपुर बुरे चीफ/लिम्बाराम उटेर# 

IMG 20251006 WA00181

कोटडा– राजकीय आई टी आई कोटड़ा में शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । छात्रो को कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी ।

मुख्य अतिथि कोटड़ा प्रधान सुगना देवी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी निर्मल सिंह गरासिया व सोहनलाल पारगी मौजूद रहे ।

संस्था प्रभारी रामपाल भादू, अनुदेशक रमेश हाड़ात एवं अक्षय कुमार प्रजापत ने अतिथियों का स्वागत किया । अतिथियों ने दीक्षांत समारोह के महत्व को बताते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य स्वरूप आशीर्वाद दिया ।संचालन जयकिशन प्रजापत ने किया । इस अवसर पर प्रतिभावान छात्रो को सम्मानित किया गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!