A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

“झुंड” सिनेमा में काम कर चुके प्रियांशु उर्फ बाबूराव रवि छतरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई

+++++ वंदेभारतलाइवटीव न्युज/समृद्ध भारत ईपेपर ++++

नागपुर-: बुधवार 08 अक्टूबर 2025-: नागपुर शहर के अंतर्गत जरीपटका पुलिस थानान्तर्गत नारा परिसर में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मामूली से विवाद के कारण कुख्यात अपराधी ने अपने एक दोस्त की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। 20251008 154321 प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चर्चित सिनेमा झुंड” में अभिनय कर चुके प्रियांशु उर्फ बाबू रवि छतरी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वारदात के कुछ ही समय बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। जानकारी अनुसार हत्या के मामले आरोपी का नाम ध्रुव लालबहादुर साहू है। हत्या मे मारे गए मृतक प्रियांशु नागपुर के मेकसोबाग का निवासी था। हत्या का आरोपी नारा परिसर का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। नशे की हालत में दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी झगड़ा हो गया। जिसमे प्रियांशु ने पहले ध्रुव को को चाकू दिखाते हुए धमकी दी जिसके बाद ध्रुव ने वह चाकू अपने पास रख लिया। बाद मे जब विवाद बढ़ा तो क्रोध मे ध्रुव ने उसी चाकू से प्रियांशु पर हमला कर दिया, इस हमले मे प्रियांशु की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जब इस घटनास्थल पर पहुंची तब प्रियांशु अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर प्लास्टिक की वायर लपटा हुआ था। खून से सने हालत मे उसकी चीख पुकार सुनकर वहां के स्थानीय वासियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच प्रियांशु को मेयो अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रियांशु की बहन के शिकायत पर जरीपटका थाना पुलिस ने हत्या के मामले को दर्ज कर आरोपी को अपने हिरासत मे ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रियांशु के खिलाफ भी कई अपराधिक मामले पुलिस थाने मे पहले से दर्ज थे और इस घटना मे आरोपी ध्रुव के खिलाफ भी आपराधिक मामले पहले मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल मे जुट गई और इस वारदात के असली वजह का पता लगाने मे लगी हुई है

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!