जावरा(रतलाम) कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल म. प्र. भोपाल द्वारा कृषक उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिये दिये गये निर्देश के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा तहसील सैलाना और जावरा के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित खाद -बीज और कीटनाशक विक्रेता दुकानों पर विक्रय किये जा रहे कीटनाशक और कृषि दवाईयों के पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें श्रीजी ट्रेडर्स, कृषि दवाईयां विक्रेता, ग्राम- सरवन, न्यू जायसवाल कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम- पिपलोदा, गैहलोत कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम- पिपलोदा, आई एफ एफ डी सी कृषि सेवा केंद्र, ग्राम- पिपलोदा, श्री लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम- सैलाना, भारत एग्रीटेक, ग्राम- सैलाना, सुभम किसान बाजार, ग्राम- सैलाना, माहेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम- सलाना, जय एग्रो ऐजेन्सी, ग्राम- शिवगढ़, आनन्दीलाल लाल चंद टाँक कृषि दवाईयां विक्रेता, ग्राम- शिवगढ़, शुभम कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम- शिवगढ़, महावीर बीज भंडार, ग्राम- सरवन, गौरव ट्रेडर्स कृषि दवाईयां विक्रेता, ग्राम- सरवन, चपडोद बीज भण्डार, ग्राम- जावरा, विजय कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम- सरवन दुकानों पर अमानक कीटनाशक और कृषि दवाईयों के पैकेज बंद वस्तुओं विक्रय हेतु रखने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 के उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
उपरोक्त दुकानों से जप्ती किये कीटनाशक और कृषि दवाईयों के पैकेज बंद वस्तुओं के निर्माता, पैककर्ता और विपणनकर्ता के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है। नापतौल निरीक्षक भारत भूषण ने कृषकों से आग्रह किया है कि बीज, कीटनाशक और कृषि दवाईयों के पैकेज बंद वस्तुओं को खरीदते समय निर्माता/पैककर्ता का नाम व पूर्ण पता , वस्तु का नाम वस्तु की शुद्ध मात्रा, वस्तु का एम.आर.पी. (सभी करों सहित), युनिट सेल प्राईज, उपभोक्ता शिकायत करने के लिये व्यक्ति अथवा कार्यालय का नाम, पता, टैलीफोन नंबर और ई-मेल पता के साथ-साथ एम.आर.पी. से अधिक पर विक्रय करना या एम.आर.पी. को काटकर/मिटाकर/स्टीकर लगाकर बढ़ाया गया हो तो विभाग को शिकायत करें |
टी वी स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही पर वेतन बंद करने का आदेश l
16/07/2026
जिला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l
16/07/2026
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहतआदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l
16/07/2026
पत्रकार हितों की रक्षा के लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक
16/07/2026
आखिर क्यों होते हैं प्राकृतिक प्रकोप
16/07/2026
क्या #धनबाद में किसी बड़ी वारदात की तैयारी चल रही थी? पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा #खुलासा!
16/07/2026
सहारनपुर में सामाजिक सरोकार का महापर्व: एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के 17वें स्थापना दिवस समारोह में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और मेधावियों का हुआ सम्मान
16/07/2026
जनपद मीरजापुर थाना को०कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभुषण व नगदी बरामद –
16/07/2026
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हालात अब सामान्य हो गए हैं. 3 लोगों दर्दनाक मौके जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल !
16/07/2026
थाना को० कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!