A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2025को लेकर छक्रबंधा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 11.10.2025 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर छकरबंधा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बूथों की भौगोलिक स्थिति एवं संवेदनशीलता का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों व बलों को सतर्क, सजग एवं मुस्तैद रहकर चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही गश्ती, चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!