

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ङीङवाणा-कुचामन जिले के नावा शहर ओर मंगलाना में पथ संचलन निकाला। स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया।
घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने कदमताल की। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व्यवस्था संभालने में भी लगे थे। गली-मोहल्लों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह तोरणद्वार और रंगोलियां भी बनाई गई थीं।
नावा विधायक विजय सिंह चौधरी ने भी संघ की गणवेश में पथ संचलन में स्वयं सेवक के रुप सहभागी बने।
जिला सह कार्यवाह ने ने बौद्धिक दिया। उन्होंने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उसके उद्देश्य और 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला।
जिला सह कार्यवाह ने समाज और स्वयंसेवकों से अपने जीवन में ‘पंच परिवर्तन’ अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और स्वदेशी को अपनाना चाहिए, साथ ही नागरिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।










