
ङीङवाणा-कुचामन जिले के कुचामन शहर में होटल बाइक शो रूम मालिक रमेश रूलानिया हत्या के बाद अब एक ओर कारोबारी को धमकी दी गई है।
विदेशी नंबरों से कॉल कर बदमाश ने खुद को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण बताया ओर फिरौती मांगी। दो बार कॉल नहीं उठाने पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर धमकी दी है।
कारोबारी ने 11 अक्टूबर को चितावा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है I मामले की गंभीरता को देखते हुए कारोबारी को पुलिस सुरक्षा दी गई है I











