A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

एटीएम मशीन से बिना एटीएम कार्ड यूपीआई से पैसा निकाल सकतें हैं

20251010 093917 1वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर ।।।
आप सभी को दिपावली पावन पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाऐं

नागपुर: 13/10/2025-: यदि आप एटीएम से पैसा निकालना चाहतें हैं, और आपके पास एटीएम कार्ड नहीं हैं, या आप कार्ड घर में भूल गए हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से नगद राशि प्राप्त कर सकतें हैं। आप अपने मोबाईल फोन के यूपीआई एप्प के माध्यम से आसानी से एटीएम से पैसा निकाल सकतें है। यूपीआई एप्प से एटीएम से पैसा निकालने के लिए-: आपको यूपीआई इनेबलड एटीएम में जाना होगा। एटीएम के स्क्रीन पर यूपीआई कैश विड्राल का ऑप्शन चुनें। अब जितना पैसा आप निकालना चाहतें हैं, एटीएम स्क्रीन पर दर्ज टाइप कर दर्ज करें, और प्रोसीड बटन को दबाएं। अब आपको एटीएम मशीन के स्क्रीन पर एक डायनेमिक क्युआर कोड दिखेगा, अपने मोबाईल यूपीआई एप्प की सहायता से क्युआर कोड को स्कैन किजिए। अब आप अपना खाता चुनें, और आपको अपने जिस खाते से नगद पैसा निकालना चाहतें हैं, उसे अपने यूपीआई में सेलेक्ट करके यूपीआई पिन दर्ज करें। अब मोबाईल फोन में सक्सेस दिखाई देते ही एटीएम मशीन राशि डिस्पेंस करेगा, इसे सेलेक्ट करें , एटीएम स्क्रीन पर पावती भी दिखेगी। । एटीएम मशीन से यदि नगद राशि के न निकलने और खाते से पैसे कट जाने पर अपने बैंक में तुरंत शिकायत करें। साधारणत: एक या दो दिन में बैंक से पैसे रिवर्स हो जातें हैं। बिना एटीएम कार्ड के पैसा निकालने की प्रक्रिया भीड़भाड़ के समय एटीएम कार्ड स्किमिंग से बचने के लिए यूपीआई एप्प एटीएम का बेहतरीन विकल्प भी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!