उत्तर प्रदेशबस्ती

नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता पर छेड़खानी का आरोप, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती — नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता पर छेड़खानी का आरोप, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल।।

रूधौली बस्ती-यूपी 

बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर महिला ने मौके पर ही नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता की पिटाई कर दी, जिसके बाद महिला के परिजनों ने भी मिलकर उन्हें खदेड़ते हुए ईंट से मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला अध्यक्ष के पिता को ईंट से मारती हुई दिखाई दे रही है।

घटना के बाद महिला ने रुधौली थाने में लिखित तहरीर देकर छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, जब मीडिया ने नगर पंचायत अध्यक्ष से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि,“वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है, वह मेरे पिता नहीं हैं।”

हालांकि, शिकायतकर्ता महिला ने अपनी तहरीर में छेड़खानी के आरोपी को स्पष्ट रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष का पिता बताया है।फिलहाल, रुधौली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह मामला नगर पंचायत और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!