
।। परशुरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता -धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को दबोचा।।
बस्ती, 28 अक्टूबर 2025
🔥 धर्म परिवर्तन कराने से संबंधित वांछित आरोपी को परसरामपुर पुलिस ने दबोचा।
बस्ती जिले की परसरामपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई, जिन्होंने टीम का नेतृत्व करते हुए आरोपी को दबोचा।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में यह ऑपरेशन चलाया गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी रामदयाल शर्मा, पुत्र कुंजु, निवासी औरा तोंदा थाना छपिया, जनपद गोंडा (उम्र लगभग 60 वर्ष) बताया गया है।
यह गिरफ्तारी थाना परसरामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 319/2025, धारा 3, 5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 तथा धारा 302 BNS से संबंधित मामले में की गई। आरोपी को सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम गौशाला स्थित बनगवा खास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया।
🚨 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
उप निरीक्षक झारखण्डेय पांडेय, कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया दोनों थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक के अभियान के तहत धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मामलों में लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई जारी है।








